‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन, बालोद में 2.85 लाख जल संरक्षण संरचनाएं तैयार; 19.23 लाख घनमीटर बढ़ी जल संचयन क्षमता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के तहत बालोद जिले में 2.85 लाख जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण हुआ है। इससे 19.23 लाख घनमीटर अतिरिक्त जल संचयन क्षमता विकसित होने के साथ भू-जल संवर्धन और ग्रामीण विकास को नई गति मिली है।