रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष बने डॉ. जय प्रकाश शर्मा, ओ.पी. चौधरी की मौजूदगी में संभाला पदभार
रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि उनके नेतृत्व में रायपुर के सुनियोजित विकास और जनहितकारी परियोजनाओं को नई गति मिलेगी।